अंतर्राष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय के आद्याचार्य श्री श्री 1008 स्वामी जी श्री रामचरण जी महाराज की 304 वे अवतरण दिवस महोत्‍सव अंतर्गत शोभा यात्रा निकाल महाआरती की गयी

सम्‍माज के बुजुर्गों का सम्‍मान, सांस्‍कृतिक व खेलकूद की गतिविधियों का आयोजन

रतलाम । विजयवर्गीय वैश्‍य समाज रतलाम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय के आद्याचार्य श्री श्री 1008 स्वामी जी श्री रामचरण जी महाराज की 304 वे अवतरण दिवस महोत्‍सव त्रिपोलिया गेट स्थित रामद्वारा पर पुजा अर्जन व रामनाम जप के पश्‍चात शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुऐं सागोद रोड स्थि‍त धाकड धर्मशाला रतलाम पर महाआरती, सांस्‍कृतिक, खेलकूद कार्यक्रम, व सम्‍मान समारोह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्‍यातिथि संत रामजी महाराज श्री रामरतन जी व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्‍यक्ष श्री प्रदीप उपाघ्‍याय, विशेष अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्‍यक्ष श्री विप्‍लव जैन, महामंत्री श्री रवीन्‍द्र पाटीदार, कार्यक्रम कि अध्‍यक्षता संत श्री संजय शिवशंकर दवें के द्वारा की गयी ।
विजयवर्गीय वैश्‍य समाज के अध्‍यक्ष रत्‍नेश विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तथा विजेताओं को अतिथियों के द्वारा सम्‍मानित किया गया, साथ ही समाज के बुर्जुगों का सम्‍मान भी किया गया। समाज के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि अधिक‍तम अंक लाने वाले छात्र छात्रों को आगामी कार्यक्रम में सम्‍मानित किया जावेगा। समाज के द्वारा रतलाम विजयवर्गीय समाज वेलफेयर सोसायटी का पंजीयन काराया गया है जिसके माध्‍यम से समाज आगे समाजोत्‍थान कि गतिविधियों को प्रोत्‍साहित करेगा। साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं के माध्‍यम से समाज के पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करवानें में भी सहयोग किया जावेगा।
कार्यक्रम के मुख्‍यातिथि रामजी महाराज श्री रामरतन जी ने कहा कि प्रतिदिन राम नाम का जप करना चाहिए और जब भी मिले राम जी राम से अभिवादन करें। हमारें गुरूदेव के द्वारा जो सत्‍य, परमार्थ, सेवा, संगठन, समभाव का जो मार्ग बताया है उस पर चलकर समाज कि उत्‍तरोत्‍तर उन्‍नाति करना हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्‍यक्ष श्री प्रदीप उपाध्‍याय ने कहा कि विजयवर्गीय समाज के द्वारा समाज के सांस्‍कृतिक, खेलकूद, और शैक्षणिक विकास के लिये जो प्रयास किये जा रहे है वे प्रशंसनीय है और देश व प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के उत्‍थान के लिये कार्य किये जा रहे है आप सरकार कि योजनाओं का लाभ प्राप्‍त करें उन्‍होने सरकार कि विभिन्‍न योजनाओं के लाभ प्राप्‍त करने वाले हितग्राहितयों से चर्चा भी ।
विशेष अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्‍यक्ष श्री विप्‍लव जैन, महामंत्री श्री रविंद्र पाटीदार, कार्यक्रम कि अध्‍यक्षता संत श्री संजय शिवशंकर दवें के द्वारा भी संबोधित किया गया।
महिला मण्‍डल अध्‍यक्ष श्रीमति श्रद्वा विजयवर्गीय के द्वारा बताया गया कि महिला मण्‍डल के द्वारा विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन वर्षभर किया जाता है जैसे सामूहिक व्रत उदयापन, विभिन्‍न प्रशिक्षण, सांस्‍कृतिक गतिविधियां आदि, आज के इस अवसर फाग उत्‍सव भी बनाया गया। सभी महिलाएं पिंक कलर एक जैसे साडी पहनकर आये।
कार्यक्रम का संचालन विजयवर्गीय समाज के अध्‍यक्ष रत्‍नेश विजयवर्गीय के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आभार श्री श्‍याम जी विजयवर्गीय के द्वारा व्‍यक्‍त किया गया। कार्यक्रम के पश्‍चात भोजन प्रसादी कि व्‍यवस्‍था श्री नवीन जी विजयवर्गीय के द्वारा की गयी।

Play sound