दमोह। जन जन के संत परम पूज्य दिगंबराचार्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के समाधिस्थ होने से शोकाकुल जैन समाज में उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर,जबलपुर नाका में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर अध्यक्ष डॉ. जे.के. जैन,महामंत्री श्री सुधीर विद्यार्थी एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय जैन नीलम ट्रेडर्स,मनोज जैन पत्रकार,विनय मलैया,जवाहर जैन,सौरभ विद्यार्थी,संपादक रेड लाईन की उपस्थिति में संपूर्ण जबलपुर नाका जैन समाज एकत्रित हुआ। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ वामा महिला मंडल अध्यक्ष मधु जैन एवं सभी सदस्यों ने पूज्य बड़े बाबा एवं आचार्य विद्यासागर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद डॉ.एल.सी.जैन ने आचार्य श्री को अपनी विनयांजलि देकर समाज गौरव युवा विद्वान एवं प्रतिष्ठाचार्य पं.आशीष जैन को आमंत्रित किया ।उन्होंने आचार्य श्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी कठोर साधना,तप,संयम एवं संघ नेतृत्व का अत्यंत मार्मिक ढंग से उल्लेख किया। इसी क्रम में डॉ.आर.के.जैन ने भी अपने विचार रखते हुये स्वरचित गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में आचार्य वंदना के साथ सभा का समापन हुआ।