
निम्बाहेडा । जैन दिवाकरिय श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर डॉ. श्री गौतम मुनि जी म.सा.की सद् प्रेरणा से प्रारंभ 76 वां गुरु जाप एवं जैन दिवाकर चालीसा का पाठ स्थानीय जैन दिवाकर भवन में सैकड़ो गुरु भक्त श्रावक एवं श्राविकाओ की सहभागिता से संपन्न हुआ ।
संघ के मंत्री गिरीश कुमार श्रीमाल ने बताया कि जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा.की जन्म तिथि के अंतर्गत प्रति माह मे आने वाली शुक्ल पक्ष की तेरस को यह जाप पिछले लगभग 6 साल से नियमित प्रतिमाह किया जा रहे हैं तथा इस के जाप के लाभार्थी माणक चंद विजय कुमार मारू परिवार कनेरा वाले रहे ।
सर्व प्रथम गुरु जाप पूजनीय गुरुदेव मुनेंद्र जैन दिवाकर करो आनंद के बाद जैन दिवाकर चालीसा तथा गुरु गुणगान स्तुति नित्य उठ के सजन सत गुरु के चरण शीश झुकाना शुद्ध प्रेम की ज्योति जगाना के स्मरण किया गया ।
सभा का संचालन करते हुए श्रीमाल ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष मोतीलाल रांका मंत्री आनंद सालेचा एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र तलेसरा तथा वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार मारु का संघ के वरिष्ठ श्रावक केसरीमल संघवी शांतिलाल मारु ज्ञानचंद ढेलावत अशोक नवलखा हस्तीमल दुग्गड मिट्ठूलाल पगारिया विजय राज पिपलिया सिद्धराज गोखरू बसंती लाल सियाल राजेश गांधी आदि वरिष्ठ जनों द्वारा शाल ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया ।
विगत दिनो मे देवलोक हुए दिगंबर जैन समाज के महान आचार्य श्री विद्यासागर जी म.सा एवं 103 वर्षीय गच्छाधिपति आचार्य श्री दौलत सागर सुरीश्वर जी म.सा. तथा सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए साध्वी जी श्री मौलिक पूर्णा म.सा. एवं उनके साथ विहार सेविकाओ व साथ ही संघ के कोषाध्यक्ष कोमलसिंह जारोली की माताजी श्रीमती भंवरी बाई जारोली के देवलोक गमन हो जाने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो लोगस्य का ध्यान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । अंत गुरु वंदना के बाद संघ के संरक्षक केसरीमल संघवी द्वारा मांगलिक प्रदान कि गई। कार्यक्रम के पश्चात लाभार्थी मारू परिवार द्वारा नवकारसी रखी गई ।