

रतलाम । संचालक महोदय लोक अभियोजन संचालनालय म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार रतलाम जिले में अभियोजन अधिकारियों के विधिक ज्ञान एवं व्यवसायिक दक्षता संवर्धन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला को आयोजन दिनांक 25.02.2024 को नवीन पुलिस कंट्रोल रतलाम में आयोजित की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राहुल कुमार लोढा, पुलिस अधीक्षक रतलाम, श्री राकेश खाखा, अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम, श्री गोविंद प्रसाद घाटिया डीपीओ रतलाम एवम श्री अभिलाष कुमार भलावी एसडीओपी रतलाम द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रजज्वलित एवम माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यशाला का प्रथम व्याख्यान आपराधिक विधि के प्रस्तावित नए संशोधन की रूपरेखा विषय पर पूर्व उपसंचालक अभियोजन श्री कैलाश व्यास द्वारा, द्वितीय व्याख्यान एनडीपीएस एक्ट विषय पर पूर्व उप संचालक अभियोजन श्री अशोक सोनी, नीमच, तृतीय व्याख्यान तनाव प्रबंधन विषय पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं ध्यान योग विशेषज्ञ डाॅ. प्रदीप बी. कोठारी एवं मेडिकोलीगल विषय पर मेडिकल काॅलेज रतलाम से डाॅ. प्रियल जैन तथा पंचम व्याख्यान पूर्व विशेष लोक अभियोजक श्री नीरज सक्सेना के द्वारा अपने अपने विषय पर प्रदान किए गए।
कार्यशाला का समापन पर श्री जी.पी.घाटिया द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सभी व्याख्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा कार्यशाला में प्रतिभागी समस्त अभियोजन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया।