रोटरी इंटरनेशनल के 119 वें स्थापना दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लेटिनम द्वारा सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित

रतलाम। आज रोटरी इंटरनेशनल के 119 वें स्थापना दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लेटिनम द्वारा सामाजिक गतिविधियाँ की गई। प्लेटिनम के अध्यक्ष डॉ. माणिक डांगे ने बताया कि ग्राम शक्करखेड़ी के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बिस्किट्स, फल वितरित किए गए एवं शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के स्वास्थ्य शिविर में सहयोग प्रदान किया एवम करीब 70 ग्राम वासियों का प्रोफाइल टेस्ट किया। डॉ. माणिक डांगे ने रासेयो स्वयंसेवको को करियर नियोजन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ गीता दुबे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया। वही रोटे वंदना सोनी ने विद्यार्थियों को परिवार के बुजुर्गो की सेवा करने का प्रण दिलाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मिलिंद डांगे, डॉ.सी.एम.मेहता, डॉ. अंजेला सिंगारे, कार्यक्रम अधिकारी प्रो चेतन देवड़ा , सह सचिव रोटे कमला गुप्ता, डॉ जयप्रकाश सारवान, धर्मेंद्र कैथवास एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन डॉ अंजेला सिंगारे द्वारा किया गया।

Play sound