


कोडरमा (झारखण्ड) । श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा जैन विद्यालय पानी टंकी रोड में जगतगुरु जैन धर्म के सर्वोच्च साधु संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के ब्रह्मलीन समाधि होने पर सर्व धर्म विनयांजलि सभा आयोजित की गई। मोके पर समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी ने जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही ।कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन छाबडा ने किया और महामुनिराज गुरुदेव आचार्य विद्यासागर जी के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। इस मौके पर आचार्य भगवन के चरणों में विशिष्ट अतिथि एवं समाज के पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित किया श्रीफल चढ़ाया । श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ,विधायक डॉ नीरा यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव,पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज कुमार सहाय,जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, जिले के सभी धर्म समाज के अध्यक्ष मंत्री सामाजिक संस्था के पदाधिकारी शामिल हुए। सांसद अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि आचार्य विद्यासागर ने अपना पूरा जीवन मानव कल्याण राष्ट्रीय कल्याण में लगाया। उनकी समाधि का होना पूरे राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है उन्होंने हमेशा भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए कार्य किया। समाजसेवी सुरेश जैन झाझंरी के द्वारा आचार्य विद्यासागर को पूरे भारतवर्ष विश्व भर के जैन समाज के द्वारा भारत रत्न की उपाधि से अलंकृत किए जाने की बात कही गई इस पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से जैन समाज की इस मांग को रखेगी। विधायक डॉ नीरा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आचार्य गुरुवर जन जन के सभी धर्म के आराध्य थे उनके अहिंसा आदर्श को पालन करके ही हम उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं । जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा की जैन गुरु आचार्य विद्यासागर के प्रति सभी धर्म संप्रदाय के लोग समर्पित है। पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि आचार्य गुरुवर के बारे में बोलना सूरज को दीपक दिखाने के समान है। वह इस धरती के देवता थे मैं उनके प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं। वार्ड पार्षद पिंकी जैन,आशा गंगवाल ,संगीता शर्मा,अजय अग्रवाल, जगदीश सलूजा, यशपाल सिंह ,कांग्रेस नेता मनोज कुमार सहाय, श्याम सुंदर सिंघानिया, ललित सेठी ,राज छाबड़ा, सुबोध जैन, नवीन पांडय समेत कई समाजसेवी लोगों ने भी अपने संबोधन के द्वारा गुरु के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की आचार्य श्री के जीवन पर ओर अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी मुनिराज के द्वारा विनयांजलि के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मंच संचालन कर्ता सुनील जैन छाबड़ा ,मनीष जैन सेठी, दिलीप जैन ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । जैन महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी ने गुरु वंदना के द्वारा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित की। धन्यवाद ज्ञापन समाज के मनीष जैन सेठी ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, नारायण बरनवाल,भाजपा के रमेश सिंह, जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, मोदी समाज के सूर्य देव मोदी ,पंकज बर्णवाल,हिमांशु केडिया,अरविंद चौधरी, अविनाश सेठ ,गोपी अग्रवाल, अरुण ओझा अमित कुमार, नवीन आर्य, जय कुमार जैन गंगवाल ,सुशील जैन छाबड़ा, प्रदीप जैन छाबड़ा, पदम जैन सेठी, सुरेंद्र जैन काला ,जैन समाज के पूर्व मंत्रीललित सेठी सुशील छाबड़ा समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार अजमेरा आदि लोग उपस्थित थे ।