


रतलाम। विरियाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में 25/02/24 ,रविवार को दोपहर 3.30 से 6.00 तक स्व. श्री प्रेम जी उपाध्याय के द्वितीय मासिक स्मरण पर परिवार द्वारा भजन गायिका “श्रीमती तारा बेन सोनी” द्वारा भजन गंगा का आयोजन किया गया।
प्रेमजी के प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और भक्तिभाव भजन में भाव विभोर हुए। सर्वप्रथम सभी ने स्वर्गीय प्रेम उपाध्याय को पुष्पो से श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात भजन प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपाध्याय परिवार की ओर से प्रदीप जी उपाध्याय भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर, नेत्रदान व देहदान प्रभारी डॉ. श्री जी एल ददरवाल टीम सहित का 400 वां नेत्र उत्सर्जन पूर्ण होने पर, तारा बेन सोनी का नि शुल्क भजन करने पर सभी का पुष्प गुच्छ देकर शाल,श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुन्ना लाल शर्मा, गोविंद काकानी, दिनेश सोलंकी, सुरेश पापटवाल, पंडित चेतन शर्मा, ब्रजेश मेहता, धर्मेंद्र कुमावत,हेमंत मूणत, शैलेंद्र शर्मा, धीरज प्रजापत, शलभ अग्रवाल, प्रशांत व्यास, शैलेंद्र सोनी, भगवानदास ढलवानी, सुनीता मेहता, सुनीता पाठक, सविता तिवारी, सरोज ओझा, ज्योति पौराणिक, गायत्री शर्मा, चंदा शर्मा, राजश्री राठौड़, सपना दुबे आदि बड़ी संख्या में महिला,पुरुष सहित पुत्रियां राखी, नीना, जुली, मिली व परिवार जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्नेहिल उपाध्याय ने किया । आभार छोटू उपाध्याय ने माना तथा उक्त जानकारी राखी व्यास ने दी।