आगामी लोकसभा चुनाव तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी की मीटिंग संपन्न

रतलाम। महिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव तथा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी बबीता शर्मा के नेतृत्व में 26 फरवरी 2024 सोमवार को मीटिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर उनके साथ इंदौर से महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा प्रजापति भी उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री यास्मीन शेरानी ने की।महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर में अतिथियों व मुख्य अतिथि का स्वागत मोतियों की माला से किया तथा सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों व अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर न्याय यात्रा प्रभारी बबीता शर्मा ने महिलाओं से कहा कि सभी महिला के अधिकार के लिए राहुल जी यह यात्रा निकाल रहे हैं। बीजेपी द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण का वादा किया परंतु अभी दिया नहीं गया। राहुल जी महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा किसानों के हक में लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें उनका रतलाम आने पर जोर-शोर से स्वागत करना चाहिए। आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान तथा बलिदान देने वाला राहुल जी का परिवार है। यास्मीन शैरानी ने सभी महिला पदाधिकारी से न्याय यात्रा में महिलाओं के साथ एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की।बैठक के अंत में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।इस अवसर पर स्वागत भाषण शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर द्वारा दिया गया तथा आभार शहर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा पार्षद कविता महावर द्वारा दिया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नजमा बैलुत ,ब्लॉक अध्यक्ष अनु नेकाडी,ब्लॉक अध्यक्ष जायदा बेगम,ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज खान,सचिव मीना जाट ,तबस्सुम, शानू शाह,मंजू बाला गुर्जर,आयशा कुरेशी, अनीता बैरागी ,लीलाबाई ,वार्ड अध्यक्ष हंसा राठौर,कमलेश चौहान,मंजू कछावा,साधना नकुम ,रेखा, मधु अकोदिया,उमा राठौर,लीला, कल्पना, टोना राठौर,अनीता बैरागी,सावित्री,राजश्री तोमर,ज्योति देवड़ा ,प्रीति,रुखसाना शाह, गोदावरी राजपूत,रानी शेख, अनीता शर्मा,अजहर अब्बासी,नजमा मलिक,प्रेम कुँवर,शिवानी महावर,हर्षा राठौड़ आदि महिलाएं उपस्थित थी। उक्त जानकारी महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने दी।

Play sound