
रतलाम। जीवन मे रहने के दौरान मानव सेवा करना और जीवन से चले जाने के बाद भी सेवा कार्य करने वाले बड़े ही विरले मिलते है ऐसे ही लोगो मे शहर के चौमुखी पुल निवासी श्रीमती सुशीला पाटोदी धर्मसहायिका श्री जम्बू कुमार जी पाटोदी का नाम जुड़ गया श्रीमती सुशीला पाटोदी के निधन के पश्चात रोटेरियन श्री मुकेश जैन की प्रेरणा से,पुत्र श्री संजय पाटोदी ने समाज हित मे उनके दोनों अमूल्य नेत्रों का दान किया इन नेत्रों से अब ऐसे लोग इस संसार को देख सकेंगे जिन्होंने आज तक कुछ नही देखा सिर्फ महसूस किया है दुसरो की जिंदगी में रोशनी लाने के इस पुनीत कार्य को अंजाम देने में नेत्रंम संस्था रतलाम के माध्यम से डॉ .लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज के डीन श्री जितेन्द्र गुप्ता , नेत्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.रिशेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में , नर्सिंग आफिसर श्री राजवंत सिंह ,श्री विनोद कुशवाह, श्री हैप्पी पीटर, श्री दिलीप दायमा द्वारा प्रातः काल 8.45 पर बजे सम्पन्न हुआ नेत्रदान करवाने में पाटोदी परिवार ने अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज से टीम को लाकर पुनः मेडिकल कालेज छोड़ कर आये । नेत्रदान के दौरान श्री ओमप्रकाश अग्रवाल , श्री भगवान ढलवानी, श्री गोपाल जी पतरा वाला मौजूद रहे।
नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता, ,राकेश पोरवाल ,प्रशांत व्यास, शीतल भंसाली, शलभ अग्रवाल,जनक नागल ,C. A.रितेश नागोरी, C. A. गौरव गांधी, भगवान ढलवानी,मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक, राखी व्यास, कश्मीरा पाठक, ने परिजनों का आभार व्यक्त किया है।