टीबी मुक्त भारत अभियान : जावरा तहसील के गांवो मे टीबी का सर्वे किया गया

जावरा (अभय सुराणा) । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण टीबी मुक्त भारत अभियान जो कि 2025 में पूर्ण करना है उसके अंतर्गत जावरा तहसील की सभी ग्राम पंचायतो के अंतर्गत गांवो मे टीबी का सर्वे कराया गया , टीबी की खखार की जांच की गई तथा इन गावों में टीबी के 1 या 2 केस ही है ये ग्राम पंचायते दावा प्रस्तुत करने के योग्य पाई गई। इसमें 6 ग्राम पंचायते डोडियाना, निमन, गोंदीशंकर, भेसाना, खजुरिया, नेतावली, टीबी मुक्त भारत अभियान में शामिल है स्वास्थ विभाग के शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि इन पंचायतों में 14 केस टीबी के पाए गए हैं, टीबी मुक्त भारत अभियान में नोमस अनुसार संभावित व्यक्तियों की खखार की जांच, 1हजार की जनसंख्या पर 1 या कम रोगी, ठीक होने की दर, जांच, गंभीर टीबी रोगी की संभावना तलाशना, निक्षय पोषण योजना मे 500 रूपए महीने का लाभ मिला या नही, फूड बास्केट मिली या नही इस में रोगी को 5 माह का राशन निक्षय मित्र द्वारा मुफ्त में, गांव की कुल जनसंख्या में से 30 प्रतिशत आबादी की खखार की जांच, घर घर सर्वे कर टीबी केस की स्थती,पुराना केस जो ठीक हो चुका ,आदि है, इसके आधार पर वेरिफिकेशन टीम सारे डेटा देखने के बाद टीबी मुक्त पंचायत घोषित करती है, टीबी मुक्त पंचायत बनने पर सरकार की ओर से सर्टिफिकेट के साथ महात्मा गांधी जी की प्रतिमा भी मिलेंगी,तीन साल तक पंचायत को मेंटेन करना पड़ेगा,,आज वेरिफिकेशन गतिविधि बैठक में मेडीकल कॉलेज रतलाम के डॉक्टर रोहित कुमार दास सामुदायिक चिकित्सा एक्सपर्ट, आई एम ए से डाक्टर अरुण चंदेलकर, सीबीएमओ डॉक्टर शंकरलाल खराड़ी, डाक्टर विवेक शर्मा,जयसिंह सिसोदिया जिला समन्वयक टीबी विभाग, रघुनंदन पाटीदार बीपीएम, ज्ञानेश पाटीदार सुपरवाइजर, भारत सिंह, संजय पंड्या, अंचल भट्ट, महेश खराड़ी,कमल मालवीय लेब टेकनिशीयिन उपस्थित थे।बैठक में वेरिफिकेशन के बाद 6 पंचायतों में से गाइड लाइन अनुसार तीन पंचायते डोडियाना, भेसाना, गोंदीशंकर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चुनी गई है।

Play sound