मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने किया मेडिकल कॉलेज के नशा मुक्ति केंद्र का अध्ययन भ्रमण किया

रतलाम। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम एमएसडब्ल्यू तथा बीएसडब्ल्यू विकासखण्ड रतलाम के विद्यार्थियों को डॉ.लक्ष्मीनारायण पांडे रतलाम मेडिकल कॉलेज में संचालित नशा मुक्ति केंद्र एवं मानसिक रोग विभाग में अपने प्रोजेक्ट कार्य अंतर्गत जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ,विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी के साथ मेडिकल कॉलेज में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का भ्रमण किया, एक्सप्लोजर विजिट में छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति केंद्र के पर दी जा रही विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति केंद्र विभाग अध्यक्ष डॉ.कपिल देव आर्य द्वारा नशा मुक्ति की दिशा में मेडिकल कॉलेज द्वारा प्रदान सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। नशा मुक्ति केंद्र में आए हुए मरीजों से नशा न करने हेतु उनके साथ संवाद किया । इस दौरान कॉलेज के डॉ.गौरव चित्तौड़ा ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की ,इस अवसर पर केंद्र के विभाग अध्यक्ष डॉ.आर्य द्वारा विद्यार्थियों को नशा मुक्ति केंद्र के बारे में विभिन्न जानकारीयां प्रदान की एवं कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने हेतु सामाजिक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया । जिला समन्वयक ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से हम जिले में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर यहां भेज सकते हैं, जिससे उनका सही उपचार हो सके। समस्त विद्यार्थियों के दल ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.जितेंद्र गुप्ता से सौजन्य भेंट की तथा मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति की दिशा में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की समापन पर सभी उपस्थितजनों के द्वारा नशा मुक्ति की शपथ ली गई । इस दौरान परामर्शदाता राजेश सोलंकी, रघुवीर सिंह सिसोदिया,मेघा श्रोत्रिय, आशीष यादव,मेडिकल कॉलेज की डॉ.नीतू तिवारी,डॉ.अशोक कुमार, मानसिक सामाजिक कार्यकर्ता महेश दीक्षित एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

Play sound