जिले में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या से निपटने के लिए कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने दिए निर्देश

रतलाम 01 मार्च 2024। कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार शुक्रवार को पी.एच.ई कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक कर ग्रीष्म ऋतु में होने वाली पेयजल समस्या से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री श्री गोविंद भूरिया, जल निगम के महाप्रबंधक श्री कुलदीप कलाम, सहायक यंत्री श्री नरेश कुवाल, सहायक यंत्री प्रियांशा दुबे सहित उपयंत्री उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री लाक्षाकर ने कहा कि ग्रीष्मकाल में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या ग्रामीणजनों का ना हो, इसकी पूर्व से सारी तैयारी सुनिश्चित कर ले। साथ ही नलकूप खनन का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर लिया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हैंडपंप संधारण, राइजिंग पाइप बढ़ाने, सिंगल फेस मोटर इंस्टॉलेशन एवं समस्यामूलक ग्रामों में प्रगतिरत नल जल योजना के कार्यों को शीघ्र करवाया जाए। साथ ही समस्यामूलक ग्रामों को चिन्हांकित विशेष व्यवस्थाओं की जाए। कलेक्टर ने जिले में जल गुणवत्ता, योजना हस्तांतरण, पेयजल परिवहन तथा जल स्तर के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।
कार्यपालन यंत्री श्री गोविंद भूरिया ने विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना से कलेक्टर को अवगत करवाया। कलेक्टर श्री भास्कर द्वारा जिले में जल निगम द्वारा क्रियान्वित होने वाली समूह नल जल योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जल निगम के श्री कुलदीप कलाम ने जिले के 632 ग्रामों में नल-जल के माध्यम से होने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास, श्री लोकेश डायमा, उपयंत्री श्री बी .एल बिंदोरिया, श्री के. एन कुमावत, श्री इरफान अली, श्री डी.सी. कथिरिया, श्री अर्पित चत्तर, सुश्री शुभा अर्गल, पूजा भूरिया, श्री जिग्नेश बामनिया आदि उपस्थित रहे।