

रतलाम 01 मार्च 2024। मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महाप्रबंधक श्री मुकेश शर्मा का विदाई समारोह गत दिवस संपन्न हुआ। इस अवसर पर मालवा चेम्बर आफ कामर्स के सदस्यों तथा उद्योग विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा श्री शर्मा का शाल, श्रीफल एवं अभिनन्दन पत्र प्रदान कर सम्मान किया।
मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश सचिव श्री वरुण पोरवाल ने कहा कि उद्योग विभाग एवं औद्योगिक संगठनों को साथ मिलकर कार्य करना पड़ेगा तभी औद्योगिक विकास संभव हो सकेगा। श्री सुभाष जैन ने श्री शर्मा की सेवानिवृत्ति पर उनके सेवाभावी व्यवहार की प्रशंसा कर उन्हें पुस्तक भेट की।
श्री मुकेश शर्मा ने उद्बोधन में अपने कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। साथ ही उद्योगपतियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। श्री शर्मा ने मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स को सेवाभावी संस्था बताते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री संदीप व्यास, श्री संस्कार कोठारी, श्री कांतिलाल चौपडा, श्री महेंद्र नागराज, श्री मितेंद्र चौधरी, श्री आर.एस. जयंत, आयुषी बैरागी, श्री सौरभ पांडे, श्री नीरज वरकडे, दीपिका ठाकुर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में श्री रवि बोथरा, श्री मितेश गादीया, श्री अभिजीत सुराना, श्री मनीष जैन, श्री नूतन लालन, श्री अंकित खंडेलवाल, श्री मुख्तियार सय्यद, श्री मुकेश परमार, श्री हेमंत मूणत, श्री सौरभ पाण्डे, श्री संदीप पिंगे, श्री नरेन्द्र शिवहरे, श्री गणेश अवासे, श्री चुन्नीलाल गरवाल, श्री सुमित भागचंदानी आदि उपस्थित रहे। आभार महेंद्र मांदलिया ने माना।