अयोध्या में रामभक्तों के लिए शबरी भंडारा (भोजन प्रसादी) 11 मार्च से

अयोध्या धाम । अयोध्या में रामभक्तों के लिए श्री चलित प्रसादम सेवा समिति जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा शबरी भंडारा (भोजन प्रसादी ) का आयोजन दिनांक 11 मार्च से 20 मार्च 2024 तक हनुमान गुफा रोड परिक्रमा मार्ग वासुदेव घाट अयोध्या धाम (उ.प्र ) किया । आयोजन समिति ने बताया कि शबरी भंडारा में प्रतिदिन 15,000 भक्तों के नि:शुल्क आहार सेवा संकल्प लिया गया है । आयोजक श्री चलित प्रसादम सेवा समिति जबलपुर मध्यप्रदेश ने बताया क ियह सेवा कार्य प्रभुश्री राम की प्रेरणा और आशीर्वाद से संपन्न होगा। सभी रामभक्त श्रद्धालु जन अपना योगदान देकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। शबरी भंडारा आयोजन समिति जानकारी के लिए शरद अग्रवाल 8989755963, सुधीर अग्रवाल 9425152482 से सम्पर्क कर सकते है ।