- 500 परिवार प्रतिदिन 7 दिनों तक शाम को एक साथ करेंगे भोजन
- कथा कार्यालय का हुआ उद्घाटन


उज्जैन । वर्तमान दौर में वर्तमान दौर में आपसी स्वार्थ और भाईचारे की भावना क्षीण होती जा रही है । चारों तरफ आपस में क्लेश भेदभाव के कारण कई परिवारों में मन मुटाव पनप रहा है । परिवार में एक दूसरे का सहारा और सहयोग की भावना रखने की बजाय नीचा दिखाने की होड लगी हुई है । पहले समाज में जहां लोग एक दूसरे के परिवार का हिस्सा बनते थे आज उतने ही दूर होते जा रहे है । इसी मन मुटाव को खत्म करने का प्रयास स्वर्णिम भारत मंच करने जा रहा है। मंच के द्वारा दिनांक 17 मार्च से 23 मार्च तक सात दिवसीय पारिवारिक मैत्री समागम के साथ साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा । मालव माटी के युवा संत पंडित श्री अर्जुन गौतम के मुखारबिंद से होगी श्रीमद् भागवत कथा।जिसके लिए एक कार्यालय भी बनाया गया उसका उद्घाटन किया गया है ।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि 17 मार्च से 23 मार्च स्वर्णिम भारत मंच और उज्जैन वाले फेसबुक ग्रुप के संयुक्त प्रयास से श्रीमद भागवत कथा एवम पारिवारिक मैत्री समागम का आयोजन आगर रोड़ स्थित बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा पर किया जा रहा है । आयोजन की तैयारी को लेकर एक कार्यालय भी बनाया गया है जिसका उद्घाटन रविवार को नेताप्रतिक्ष रवि राय और समाजसेवी हरि सिंह यादव ,अशोक देवड़ा ,मुकेश धाकड़ ने किया ।
पारिवारिक मैत्री समागम में क्या …..
मंच की अनुपमा श्रीवास्तव व रेखा भार्गव ने अपील करते हुए समाज के लोगो से आव्हान किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में हम एक दूसरे आत्मीयता से मिल नही पा रहे है एक दूसरे के सुख दुख का हिस्सा नहीं बन पा रहे है । हमारे एक दूसरे के परिवार के सदस्य अच्छे से किसी को आपस में जानते पहचानते नही है इसके कारण हमारा समाज धीरे धीरे बिखर रहा है । पारिवारिक मैत्री समागम में 500 परिवारों को जोड़ा गया है जो सब मिलकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करेंगे। आयोजन में वालेंटियर पति पत्नी को ही बनाया जा गया है । पारिवारिक रोचक गतिविधि और प्रतियोगिता भी रखी गई है । सभी परिवार के सदस्य प्रतिदिन शाम को एक साथ भोजन करेंगे । नई नई बहुओं को प्रोत्साहन स्वरूप इनाम दिया जाएगा । सास अपनी बहुओं को अपने हाथो से बेटी की तरह भोजन परोसेगी तो लोक गीत भी सिखाए जायेंगे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुपमा श्रीवास्तव, रेखा भार्गव ,विरेंद्र सिंह ठाकुर, संदीप व्यास , फूलचंद जरिया ,अलका शर्मा , जितेंद्र बैरागी , हर्षा शर्मा ,चेतना श्रीवास्तव , अभिनय कसेरा ,राधा यादव , शक्ति वर्मा , विरेंद्र सिंह राजावत , नटवरलाल मेहता, पूजा सक्सेना, नेहा श्रीवास्तव, अरुण भोपाले ,अशीष पंवार , लोकेंद्र रामी, रूपकिशोर कुलश्रेष्ठ , अनामिका श्रीवास्तव, प्रीति सक्सेना, श्वाति श्रीवास्तव, दीपक जाट, कैलाश जाट, प्रेम वाधवानी ,अशीष अष्ठाना, राजभूषण श्रीवास्तव , पिंकी निगम आदि लगे है ।