

रतलाम । श्री सज्जन मिल संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक 3 मार्च 24 रविवार को शाम 4:00 बजे श्रम शिविर प्रांगण पर संपन्न हुई। उक्त बैठक में समिति के श्री अर्जुन निमावत ने सज्जन मिल श्रमिकों के शेष वेतन फरवरी 1986 से वर्ष 1989 अक्टूबर का शेष वेतन अन्य का प्रकरण कंपनी पिटीशन नंबर 20/2009 अभिभाषक धीरेंद्र सिंह पंवार उच्च न्यायालय में चल रहे प्रकरण की विस्तार पूर्वक वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। भोपाल से आए गृह निर्माण मंडल के आयुक्त व स्टेट बैंक के अधिकारियों ने गत दिनों में मिल संपत्ति का भ्रमण कर वास्तविकता स्थिति का आकलन किया व उच्च न्यायालय में वस्तु स्थिति से अवगत कराने तथा रतलाम शहर विधायक सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री से चर्चा कर उचित हल निकलवाने का आश्वासन दिया। समिति के अर्जुन निमावत से फोन पर माननीय मंत्री जी ने सारी जानकारी से अवगत कराया। माननीय मंत्री जी ने आश्वस्त किया की भोपाल से आया अधिकारियों से चर्चा कर उचित पहल कर निराकरण करने का आश्वासन दिया।
समिति संयोजक मधु पटेल ने अपने उद्बोधन में मजदूरों से आवाहन करते हुए कहा कि मजदूर कर्मचारी साथियों का एकजूटता का परिचय देकर संघर्ष करने का अवगत किया सज्जन मिल के कारखाना प्रबंधक तथा प्रबंध संचालक से मिलकर तथा प्रबंध संचालक को गलत जानकारी देकर स्विमिंग विभाग की मशीन, मोटर, सागवान की लकड़ी, चंदन के पेड़ लगभग 20 से 25 लाख के छोरी कराए गए और सज्जन मिल स्वामित्व की शेष भूमि की सीमांकन कर कर जांच की मांग समिति ने की। समिति ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई व पुलिस अधीक्षक को लिखित में कार्रवाई ही करने की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समिति के माध्यम से उच्च न्यायालय में हुकुमचंद मिल समान जिस प्रकार न्यायालय में निराकरण कर मजदूरों का भुगतान कर है उसी प्रकार उच्च न्यायालय में सज्जन मिल का शेष भुगतान करने का निवेदन किया। ज्ञात रहे कि उक्त सज्जन मिल श्रमिकों का वर्ष 1986 फरवरी से 1989 का शेष वेतन पूर्व प्रबंधकों का शेष रहा उसी का परी समापन पक्ष उक्त संपत्ति पर श्रमिकों की देनदारियां है जो भुगतान करना है बैठक को समिति अध्यक्ष मनोहर राठौड़, ईश्वर बाबा, सत्यनारायण सोलंकी ने संबोधित कर कहा कि श्रमिक भाई अफवाहों से सावधान रहे। बैठक का संचालन अर्जुन निमावत ने किया । आभार बसंती लाल सालवी ने माना उक्त जानकारी सज्जन मिल संयुक्त संघर्ष समिति संयोजक मधु पटेल ने दी।