
रतलाम । अपना जन्मदिन स्वयं की खुशी के लिए मनाते हैं परंतु समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरों की खुशियों के लिए अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर मनाते हैं। उसी में से एक शख्स है सुमित मोड जो लगातार 7 वर्षों से मानव सेवा समिति रक्त केंद्र पर जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान मित्रों के साथ आकर कर रहे हैं। पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी समाजसेवी गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश थैलेसीमिया जन जागरण समिति के जिला अध्यक्ष सुमित मोड द्वारा प्रतिवर्ष जन्मदिन के अवसर पर अपने मित्रों को बुलाकर रक्तदान करवाते आ रहे हैं। सातवें वर्ष भी 21 रक्तदाता शुभम भट्ट, मनोज शर्मा, राजकुमार वर्मा, अनिल शर्मा, भरत सिंह भाटी, भूपेंद्र पाटीदार, निलेश पाटीदार, तिलक पाटीदार, राहुल शर्मा, आदित्य चोरड़िया, विजय सोनी, राजेश डामोर, विनोद मईडा, मुकेश जाट, दीपक सेन, भीम राज गुर्जर, विपुल कुमावत, नारायण राठौड, अंकुर पाटीदार, भावेश कुमार के साथ स्वयं सुमित ने रक्तदान कर समाज को एक नई दिशा दी।
समाजसेवी सुमित मोड ने कहा कि आप भी अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्यों से समाज को एक नई दिशा दें । जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित साथी राकेश लिम्बोला,विशाल पाटीदार, राहुल जी अहिरवार,( सहायक यंत्री पिपलोदा जावरा ग्रामीण ) विनोद परिहार, कन्हैयालाल मालवीय, विक्रांत जी ठाकुर, (कार्यपालन यंत्री रतलाम ग्रामीण) संदीप जी शर्मा, मुकेश चौहान, रोहित पाटीदार, आशीष पांचाल, राजेंद्र पाल, आशीष पालीवाल, परेश लक्षिकार सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी।