
रतलाम 05 मार्च 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशानुसार महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें महिला स्व सहायता समूह एवं एनजीओ सम्पर्क अभियान के लिए वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिला मोर्चा की वाहन रैली ने शहर के विभिन्न क्षेंत्रों का भ्रमण किया। रैली मे महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, जिला कार्यालय मंत्री सीमा अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष कुसुम सोलंकी, जिला सह मीडिया प्रभारी ललिता पंवार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी तृप्ति सिंह सेन एवं कार्यक्रम प्रभारी मीना टांक, जिला मंत्री जीवन ज्योति, मंडल अध्यक्ष रेखा गोतम, भावना गुर्जर, सरोज गुप्ता, सुरेखा सेन, प्रेमा राव, प्रीति मंडलोई, गायत्री मिस्त्री, ममता भंडारी, मंजुला माहेश्वरी, लक्ष्मी सोनगरा, अर्चना बैरागी, कस्तुरी मुनीया, ममता मेहरा आदि शामिल रहें।