वार्ड क्रमांक 42 में 40 लाख की लागत से बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़के

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम । वार्ड क्रमांक 42 स्थित बागड़ों का वास, हटीराम दरवाजा (मोहन टॉकिज) व पिंजारवाड़ी की सड़कों का 40 लाख की लागत से सीमेन्टीकरण किये जाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री निलेश गांधी, श्री मयूर पुरोहित, पार्षदगण, क्षेत्रिय पार्षद श्री हितेश कामरेड़ व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है ओर इसी दृढ़ संकल्प के साथ नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है व निरंतर करवाती रहेगी। उन्होने कहा कि हम विकास कार्य करवा रहे है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद सर्वश्री शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी के अलावा सर्वश्री राकेश पिपाड़ा, अखिलेश जोशी, बसंतीलाल अग्रवाल, महेश मित्तल, मयूर गांधी सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री आकाश गांधी ने किया व आभार श्री करण वशिष्ठ ने माना।