महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 6 मार्च । वार्ड क्रमांक 8 स्थित गणेश नगर व लोक कल्याण नगर में 15.48 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व नवीन पेयजल पाईप लाईन बिछाये जाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद व महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पुरोहित तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है ओर इसी दृढ़ संकल्प के साथ नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है व निरंतर करवाती रहेगी। उन्होने कहा कि हम विकास कार्य करवा रहे है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर सर्वश्री तोलाराम शर्मा, कमलेश मालवीय, राजेन्द्र सोड़ा, महेन्द्रसिंह राठौर, विजय पाटीदार, मुकेश शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, अनारसिंह सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।