महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन


रतलाम 6 मार्च । वार्ड क्रमांक 5 स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी में 12 लाख की लागत से नवीन सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, नेता पक्ष एवं क्षेत्रिय पार्षद श्री भगतसिंह भदौरिया, पार्षद श्री शक्तिसिंह राठौर, श्री लोकेश जायसवाल, धर्मवीर सिंह, जुझारसिंह तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि हमने जो वादे किये वह निभायें हैं शेष बचे हुए कार्य भी शीघ्र पुरे होंगे, विकास के लिये हम दृढ़ संकल्पित है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।