
रतलाम । मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान का महत्वपूर्ण कार्यक्रम अल्पविराम जेथ पब्लिक स्कूल हायर सेकेंडरी रतलाम में संपन्न हुआ। शिक्षकों ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता का दिल सबसे अधिक दुखाया है। स्टाफ में शिक्षकों ने एक दूसरे का दिल दुखाने के लिए माफी भी मांगी। मास्टर ट्रेनर सीमा अग्निहोत्री, गिरीश सारस्वत एवं सीमा त्रिवेदी ने अल्पविराम परिचय कार्यक्रम के माध्यम से जीवन का लेखा-जोखा बनाने और अल्पविराम के लिए प्रेरित किया। जेथ पब्लिक स्कूल की प्राचार्य मीना गौर ने मप्र राज्य आनंद संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए आनन्दक टीम से अनुरोध किया कि प्रति माह में कम से कम एक बार आनंद सभा के लिए जरूर आएं।इस प्रकार के कार्यक्रम से सभी को बहुत प्रेरणा मिलती है।