
जावर (अभय सुराणा) । जावरा नगर में विराजित हाजरा हजूर देव श्री मणिभद्र देव के मंदिर के जीर्णोद्धार की 14वी वर्षगाँठ दिनाँक 24 मार्च रविवार को बड़े हर्षोल्लास से मनाई जावेगी।
श्री मणिभद्र भक्त मंडल जावरा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिनांक 24 मार्च को विजय मुहूर्त में मंदिर जी में श्री मणिभद्र जी का हवन विधी कारक श्री मनीष मेहता रियावन वालो द्वारा सम्पन्न किया जावेगा।इस अवसर पर 56 भोग का थाल एवं सुखड़ी भी चढ़ाई जावेगी। संगीतमय प्रभु भक्ति की रमझट प्रसिद्ध गायक चिराग चोपड़ा द्वारा की जावेगी। मंदिर जी मे आकर्षक सजावट की जावेगी साथ ही श्री मणिभद्र देव की आकर्षक अंगरचना हेतु रतलाम से नमी आंगी मंडल के सदस्य पधारेंगे। हवन पश्चात श्री मणिभद्र देव की महाआरती होगी एवँ सकल नवकार मंत्र आराधको का स्वामीवात्सल्य होगा। श्री मणिभद्र भक्त मंडल जावरा द्वारा समस्त श्रद्धालु से निवेदन किया कार्यक्रम में पधार कर लाभ लेवे ।