

जावरा (अभय सुराणा) । नगर के सर्वांगीण विकास को लेकर नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा राजस्व समिति चेयरमैन लोकेश विजवा ने आज 1 अरब 43 करोड़ 9 लाख 48हजार 320 रुपए की आय और एक अरब 43 करोड़ 6 लाख 93 हजार 416 रुपए की व्यय के साथ ही 2 लाख 54904 रुपए की बचत का बजट आज सदन परिषद में रखा। प्रभारी लेखापाल संजय टुकड़ीया ने बजट की मदवार आय व्यय सदन में रखा।
बजट में हुई नोक झोक
विधायक प्रतिनिधि ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर प्रश्न उठाया वहीं करणी सेवा के पार्षद इरशाद बाबा ने कहा कि बजट सिर्फ आंकड़ों का खेल है जब से पार्षद बना उनके वार्ड में अभी तक 2 लाख के काम भी नहीं हुए हैं इससे लगता है कि भेदभावपूर्ण कार्य कर रहे हैं ।पूर्व प्रतिपक्ष नेता रानी पवन सोनी ने भी उनके वार्ड में काम नहीं होने की बात कही। जिला योजना समिति सदस्य मुस्तकीम मंसूरी और पार्षदों के बीच तीखी बहस भी हुई।
हर वार्ड में समान रुप से कार्य- अनम कडपा
नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा ने इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके द्वारा सभी वार्डों में समान रूप से कार्य किया जाएगा और बताया कि शासन की अमृत योजना कायाकल्प योजना, स्वच्छ भारत मिशन के साथ ही मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के अंतर्गत कार्य किए जाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से 80 किलोमीटर की पेयजल पाइपलाइन तीन नवीन टंकियां का निर्माण सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड का कायाकल्प नवीन बस स्टैंड व बगीचों व सभी कॉलोनीयो में भी सड़क नाली आदि के निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
बजट की प्रति का हुआ विमोचन
परिषद हाल में विजवा ने नगरपालिका अध्यक्ष अनम कडपा उपाध्यक्ष सुशील कोचटा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह भाटी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के हाथों बजट की प्रति का विमोचन भी करवाया।
पार्षदों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी
सदन में निर्दलीय पार्षद निजाम काजी पूर्व सभापति कान्हा हाड़ा नीतू चोरडीयां अपील समिति सदस्य चेयरमैन इरफान मुबारक हुसैन पार्षद भावना शर्मा भी अनुपस्थित रही।
बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया लोकसभा चुनाव के आचार संहिता के पूर्व जो भी निर्माण कार्य होना है उन्हें चालू करने का आश्वासन मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने दिया।