
रतलाम। इनर व्हील क्लब रतलाम गोल्ड की अध्यक्ष सीमा बोथरा ने यह जानकारी दी कि उनके क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और हमारे समाज में अपना एक अलग मुक़ाम हासिल किया । जिन्हें सम्मानित किया उसके सबसे पहले है , ५६ वर्षीय पूजा मित्तल , जिनके पति विकलांग है , पूजा ने घर की बागडोर सम्हालते जीवन यापन करने के लिए योग का क्षेत्र चुना जिससे वे आर्थिकृ रूप से सक्षम नहीं साथ की अपने पुत्र को आगे बढ़ाया जो आज सी.ए है ।सम्मान की कड़ी आगे है डॉ फ़ातिमा बुरानुद्दीन ठाकर और अलीफ़िया हुसैन जावतवाला दोनों ही महिलायें दृष्टिहीन है परंतु दोनों ने अपनी शारीरिक त्रुटि से हार नहीं मानी और आज कामयाब फ़िज़ियोथेरपिस्ट के रूप में अपनी सेवाए दे रही है । इस अवसर पर अर्चना झालानी और मनमीन कौर बैद मौजूद थे ।