जिन पुजारियों को नही मिलता है जन सहयोग वंहा भी हो पाया वितरण


उज्जैन । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा महाकाल की नगरी में ऐसे छोटे छोटे शिव मन्दिर जंहा पर महाशिवरात्रि पर प्रसादी बनाने की व्यवस्था नही है । उन शिव मंदिरो के पुजारी मन्दिर समिति के पास पर्याप्त व्यवस्था नही हो पाती उन मंदिरो के लिए फरियाली खिचड़ी की व्यवस्था स्वर्णिम भारत मंच उज्जैन द्वारा निशुल्क भोजन सेवा के तहत भोजनशाल से किया गया है ।
ताकि कोई भी शिव मन्दिर में प्रसादी का अभाव न रहे अधिकतर देखने मे आता है कि बड़े बड़े मंदिरो में तो भक्तो की तरफ से प्रसादी की व्यवस्था होती है परन्तु छोटे मन्दिर में पुजारी जी को सहयोग नही मिल पाता है ।
मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि स्वर्णिम भारत मंच की ओर से पिछले चार वर्षो से ऐसे छोटे छोटे शिव मंदिर पर खिचड़ी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जन्हा पर पुजारी के पास प्रसाद वितरण करने के लिए जनसहयोग नही मिलता है ऐसे विभिन्न मंदिरो पर इस वर्ष भी 500 किलो खीचड़ी पहुंचाई गई है ।