रतलाम। सीसीटीवी कैमरे सहायता से स्टेशन रोड पुलिस ने पारदी गैंग के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है तथा चोरी के जेवर भी बरामद किये है।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक- 01/03/2024 दरमियांन रात्रि मैं मेहता जी का वास स्थित सुने मकान में खिड़की की ग्रिल काट कर पारदी गिरोह के चोरों ने चोरी को अंजाम दिया था और सोने चांदी के जेवर एवं नकदी चोरी की थी अपराध क्रमांक 247/2024 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया ।
टीम का गठन- पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे एवं थाना प्रभारी श्री बी आर वर्मा नेतृत्व में आरोपीयों की पतारसी हेतु टीम का गठन किया गया
पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही – पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपीयों की तलाश व चोरी गये मसरूका की तलाश करते सीसीटीवी केमरों को देखा गया जिसमें पारदी चोर गिरोह तीन चोर सीसीटीवी केमरे के फुटेज मे दिखाई दिये । आज दिनांक 08.02.2024 को फुटेज के आधार पर व मुखबीर सूचना एवं सीसीटीवी केमरे चेक करते समय आरोपी रूकेश पिता सुरेश पारदी उम्र 25 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम एवं देवा पिता सुरेश पारदी उम्र 24 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम का होना पाया जो चोरी का मशरूका बेचने की फिराक में जाते हुए मूवी सूचना पर गिरफ्तार किए गए आरोपी से चोरी का मसरूका चांदी के जेवर चांदी बिछिया जप्त किया गया आरोपी से अन्य साथियों बाला पिता बादाम पारदी की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता – (1) रुकेश पिता सुरेश पारदी उम्र 25 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम ( 2) देवा पिता सुरेश पारदी उम्र 24 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम।
फरार आरोपी – बाला पिता बादाम पारदी निवासी बजरंग नगर रतलाम
सराहनीय भुमिका- उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा 139 राजेश परिहार आरक्षक 902 अभिषेक जोशी आरक्षक 374 हर्षल शर्मा आरक्षक विशाल सेन आरक्षक थाना स्टेशन रोड रतलाम की सराहनीय भुमिका उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला सउनि. प्रदीप शर्मा आर. 374 हर्षल शर्मा, आर. 139 राजेश परिहार, आर. 902 विशाल सेन, आर. 213 नंदकिशोर, आर. 15 अभिषेक पाठक।