निगम आयुक्त ने गांधीजी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण उन्हे याद किया

रतलाम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के प्रसंग पर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ गांधी उद्यान में गांधीजी व लाल बहादुर शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।
इससे पूर्व सिविक सेन्टर स्थित आश्रय स्थल (रैन बसेरा) में गांधी जयंत्री पर आयोजित कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री झारिया ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये……… को निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ सुना। आयोजित कार्यक्रम में सुश्री अंजु सूर्यवंषी ने गांधीजी के जीवन चरित्र एवं दर्षन पर विस्तृत प्रकाष डालते हुए सभी से सत्य एवं अंहिसा के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। उक्त अवसरों पर उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एम.के. जैन, सिटी मैनेजर श्री नितिन तिवारी, श्री कपिल मारोठिया, निजी सहायक श्री सुभाष गोयल, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे।