कोविड-19 से भयभीत और घबराने की आवश्यकता नहीं है अदम्य साहस के साथ उस पर विजय प्राप्त किया जा सकता है- राष्ट्रसंत कमलमुनिजी कमलेश

जोधपुर । बीमारी से जितने लोग पीडि़त नहीं होते हैं उससे कई गुना ज्यादा बीमारी के भय से मानसिक रोगों से ग्रसित होकर अकाल मौत के शिकार हो जाते हैं । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा जोधपुर की ओर से मास्क का वितरण समारोह को संबोधित करते कहां की कोविड-19 से भयभीत और घबराने की आवश्यकता नहीं है अदम्य साहस के साथ उस पर विजय प्राप्त किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि लंबे काल लॉकडाउन लागू करना कोई समस्या का स्थाई समाधान नहीं है जितने कोरोनावायरस से नहीं मरेंगे उससे भूख से मर जाएंगे लूटपाट और अपराध तेजी से बढ़ेंगे। मुनि कमलेश ने कहा कि बेरोजगारी के खातिर आत्महत्या करने वालों की संख्या बढ़ी है मानसिक रोगों में बाढ़ आ गई है डिप्रेशन ब्लड प्रेशर हार्ड अटैक मोटापा आदि में काफी वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय संत ने सरकार के गांधीगिरी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक बुद्धिजीवी को घर-घर गली-गली में कोरना योद्धा बनकर जनता को जागरूक करना होगा मास्क कहे तो सांस है अभियान शुरू किया । जैन संत ने कोविड-19 के गंभीर खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग से नगर निगम के चुनाव आगे बढ़ाने का सुझाव दिया।

अ.भा.जैन दिवाकर विचार मंच के तत्वावधान में मास्क वितरण किए गए

अ.भा.जैन दिवाकर विचार मंच के तत्वावधान में आज मास्क वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मंच के जिलाध्यक्ष विशाल मेहता ने बताया की जोधपुर शहर परकोटे में स्थित महावीर भवन,निमाज की हवेली में राष्ट्र संत डॉ. कमलमुनि कमलेश महाराज साहब के चल रहे चातुर्मास में केन्द्र व राज्य सरकार की आमजन को मास्क पहनने व इसको प्रति दिनचर्या में सम्मिलित करने वाली पहल व गांधी जयंती पर शुरू हुए इस कार्य की सराहना करते हुए तथा सरकार के कार्य से प्रभावित होकर जिला शाखा की और से 2001मास्क आमजन व जरूरतमंद व्यतियो को भेंट किए जाएंगे तथा इसकी महत्वता बताई जाएगी, जिसके तहत आज कमलमुनि कमलेश महराज साहब की 101 मास्क भेंट कर इस कार्य का उनकी शुभ आशीष के साथ शुरू किया , इस दौरान कौशल मुनि, घनश्याम मुनि, अक्षत मुनि ने भजन प्रस्तुत किया व मांगलिक पाठ सुनाया डॉ. कमल मुनि कमलेश ने गांधी जी के आदर्श को जीवन मे उतारने की बात बताई व जिला मंच के कार्य की अत्यंत प्रशंसा करते हुए कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई के साथ आश्रीवाद प्रदान किया । कार्यक्रम में जिला कार्यकारणी सदस्य मनीष जैन,प्रकाशचन्द पुरोहित,रामेश्वर ओझा,राकेश जैन, उपस्थित थे । उक्त जानकारी विशाल मेहता, जिला अध्यक्ष अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच, जिला-जोधपुर(राज.) ने दी ।