अहिंसा अपरिग्रह सादगी और सात्विकता अपनाए बिना सच्ची शांति प्राप्त नहीं हो सकती-राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश

जोधपुर । विश्व को विनाश और तबाही से बचाने और संकट के दौर से उबारने के लिए गांधी के विचार ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण है उसके के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर महावीर भवन निमाज की हवेली मे कहा कि अहिंसा की वैचारिक क्रांती ही सफलता दिलाएगी । उन्होंने कहा कि अहिंसा अपरिग्रह सादगी और सात्विकता अपनाए बिना सच्ची शांति प्राप्त नहीं हो सकती
राष्ट्र संत ने कहा कि विचारों में उदारता जीवन में विशाल ता और आचरण में सरलता सही जीवन में शांति की स्थापना कर सकते हैं । जैन संत ने कहा कि संकीर्ण मानसिकता हिंसा तनाव और टकराव की जननी है वसुदेव कुटुंबकम ही विश्व शांति का मूल मंत्र है । मुनि कमलेश स्पष्ट कहा कि आतंकवाद हिंसा जातिवाद सांप्रदायिकता छुआछूत आदि बुराइयां हथियारों से नहीं सद विचारों से समाप्त की जा सकती है महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं एक जीवन दर्शन है जो सदियों तक मानवता का मार्गदर्शन करेगा घनश्याम मुनि कौशल मुनि ने विचार व्यक्त किए अक्षत मुनि ने मंगलाचरण किया अखिल भारतीय जैन दिवाकर का कर विचार मंच ने हिंसा मुक्त विश्व के निर्माण का संकल्प लिया।