सिक्यूरिटी गार्ड ही निकले आरोपी

कंपनी से बैटरियां चुराने वाले धराए, कसरावद पुलिस ने किया बड़ी वारदात का खुलासा

कसरावद। पुलिस ने भीलगाव स्थित आत्मनिर्भर ऊर्जा प्राइवेट मिलिटेड कंपनी से बैटरियां चुराने वालों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। कंपनी के सिक्यूरिटी गार्ड ही गोदाम सा बैटरियां चुराते थे। पुलिस के अनुसार कंपनी के हेड फरियादी अजय ने 7 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 07 फरवरी को वे अहमदाबाद में थे, तभी सुबह लगभग 11:00 बजे सिक्योरिटी गार्ड रूतेश ने फोन पर बताया कि 06 फरवरी की रात्रि 10:00 से प्रातः 05:00 बजे के मध्य प्लांट के गोदाम में रखी बैटरियां चोरी हो गई हैं । इसके बाद फरियादी इसके बाद 8 फरवरी को वे भीलगांव प्लांट पहुंचे और स्वयं जांच करने कुल 304 बैटरियों में से 37 बैटरियां कम पाईं । इसकी शिकायत थाने पर की।
पुलिस ने धारा 331(4),305(a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। घटनास्थल एवं आसपास के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया।
फुटेजो मे संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया। इस मामले में सिक्यूरिटी गार्ड करण दूले सिंह बघेल निवासी तलवाड़ी, रुतेश श्रीराम निगवाल ग्राम बेकल्या, उमेश गुमान सिंह उमराली, बादल मूलसिंह बलवानी, रोहित इंदर सिंह मोरी मोतीपुरा को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 37 बैटरियां ओर उपयोग में ली गई कार बरामद की गई।

बयान में अंतर से हुए संदिग्ध

विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा रात्रि में ड्यूटी रत सिक्युरिटी गार्ड रूतेश एवं करण से पृथक पृथक बातचीत की गई । जिनकी बातों पर पुलिस टीम को संदेह हुआ । 8 फरवरी की रात कंपनी से बिना बताए रूतेश एवं करण भाग गए । रूतेश एवं करण के कंपनी से भाग जाने के कारण पुलिस को संदेह पुष्ट हुआ ।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा मुख्य संदेही सिक्युरिटी गार्ड रूतेश एवं करण को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी को अपने अन्य साथी उमेश, बादल और रवि उर्फ रोहित के साथ मिलकर करना स्वीकार किया गया । दोनों ने मिलकर गोदाम से बैटरियां चोरी करने की योजना बनाई । जब हमारी गेट पर ड्यूटी होती थी, तब उमेश अपनी ईक्को गाड़ी से आधी रात में आकर गोदाम से बैटरियां चोरी कर ले जाता था । इस प्रकार तीन बार में कुल 37 बैटरियां चोरी की है । 6.फरवरी की रात अंतिम बार चोरी की गई संदेह से बचने के लिए उन्होंने ही कंपनी हेड को चोरी की सूचना दी,। पर पकड़े जाने के डर से हम कुक्षी भाग गए । कार्यवाही एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि जितेंद्र कवचे , महेश यादव ,हरिओम , महेश मालवीय,बलराम ,महेंद्र,मुकेश,रामू भदौरिया एवं थाना स्टाफ व सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा ।

भीलगांव स्थित कंपनी की बैटरी चोरी के मामले में पुलिस टीम के सतत प्रयास एवं मेहनत से चोरों को पकड़ने में सफलता मिली। घटना में लिप्त पांचों आरोपी, चुराई बैटरियां एवं चोरी में प्रयोग किए वाहन को जप्त किया। – राजेंद्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *