महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई महापौर परिषद की बैठक

  • जनहितैषी प्रस्तावों को दी स्वीकृति
  • एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 3 एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति
  • आबकारी चौराहा से त्रिपोलिया गेट तक डामरीकृत फोरलेन सड़क निर्माण की वित्तीय स्वीकृति

रतलाम 20 फरवरी । महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में जनहितैषी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में गंगासागर में रीजनल पार्क (वन वाटिका) निर्माण व मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अन्तर्गत आबकारी चौराहा से त्रिपोलिया गेट तक डामरीकृत फोरलेन सड़क निर्माण की वित्तीय स्वीकृति के साथ ही मांगल्य मंदिर से लेकर गंगासागर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मुख्य मार्ग तक टू-लेन सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण मय इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य महापौर निधि से करवाये जाने हेतु प्रशासकीय तथा निविदा आमंत्रण की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 3 एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त अनिल भाना, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहूल जाखड़, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।

Play sound