प्रातः 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन होगा
रतलाम 25 नवंबर । प्रभारी अधिकारी व.लि. शाखा कलेक्टोरेट जिला रतलाम श्रीमती राधा महंत ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को जिले में अनुविभाग, तहसील, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में नागरिकों, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
26 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे भारत के संविधान की उद्देशिका (Preamble) का सामूहिक वाचन आयोजित किया जाएगा। इसमें शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, युवा संगठनों तथा अन्य सार्वजनिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
साथ ही संविधान के मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति जागरूकता लाने के लिए निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी एवं अन्य उपयुक्त गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।