
कसरावद । राष्ट्रसंत कमल मुनि जी कमलेश ने मैसूर में आयोजित कार्यक्रम में जैन दीवाकर विचार मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें श्वेताम्बर जैन समाज की समाजसेवी नमिता सचिन लूनिया को अखिल भारतीय जैन दीवाकर विचार मंच की महिला शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया। श्रीमती लूनिया वर्तमान में मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष थी। नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया। अपनी नियुक्ति पर श्रीमती लूनिया ने राष्ट्रसंत कमल मुनि जी कमलेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नवीन जिम्मेदारी प्रदान की है। में पूर्ण विश्वास दिलाती हु कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी इमानदारी एवं निष्ठा के साथ करुँगी। आपके द्वारा किए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगी। श्रीमती लूनिया की नियुक्ति पर मंच की संगीता मांडोत,पुष्पा लुनिया,कल्पना मांडोत,दीपा जैन,भावना कवाड, मंजू संघवी,आशा लुनिया,सुनीता मांडोत,मनीषा लुनिया, सचिन जैन संजय रायली,दिलीप लुनिया,नवीन लुनिया,देवकुमार मांडोत,पवन मांडोत,डॉ महेन्द्र जैन,गांधी जैन, धर्मेंद्र डोसी,संजय मांडोत,संतोष शर्मा,विकास जैन आदि ने बधाई दी।