इंदौर में कल सुबह 8:30 बजे होगी पूज्य मुनि श्री विशद सागर जी महाराज ससंघ की भव्य अगवानी

मात्र 11 दिनों में 450 किलोमीटर की पदयात्रा सम्पन्न कर करेंगे तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर जी की चरण वंदना

इंदौर । नगर में कल सुबह 8:30 बजे सत्यसांई चौरह से धर्म की एक अनुपम बेला साकार होने जा रही है, जब पूज्य मुनि श्री विशद सागर जी महाराज ससंघ की भव्य अगवानी इंदौर में होने जा रही है। मात्र 11 दिनों में 450 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा सम्पन्न कर पूज्य श्री ससंघ इंदौर पधार रहे हैं, धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह पदयात्रा केवल दूरी तय करने की यात्रा नहीं थी बल्कि संयम, तप, धैर्य और जिनशासन की प्रभावना की जीवंत साधना थी, मार्ग में अनेक गांवों और नगरों में श्रावक-श्राविकाओं ने उनके दर्शन कर धर्मलाभ लिया और जिनधर्म की अलख को हृदय में धारण किया।
धर्म प्रभावना समिति एवं विजय नगर जैन समाज के आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन राहुल जैन स्पोर्ट्स अक्षय कासलीवाल आकाश कोल ने समस्त समाज जन से आह्वान किया है कि ठीक समय पर पहुंच कर मुनि संसघ की भव्य आगवानी में शामिल होकर आगवानी करें इंदौर आगमन पर पूज्य मुनि श्री विशद सागर जी महाराज निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज की चरण वंदना करेंगे, गुरु-शिष्य परंपरा के इस पावन मिलन का साक्षी बनने के लिए सकल दिगंबर जैन समाज में अपार उत्साह और उल्लास का वातावरण है। अगवानी के लिए समाजजनों द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही हैं, श्रावक-श्राविकाएं पुष्प, मंगल कलश और जयकारों के साथ पूज्य श्री ससंघ का आत्मीय स्वागत करेंगे।
धर्मसभा में पूज्य श्री के मंगल प्रवचनों से श्रावकों को धर्म, संयम और आत्मकल्याण का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, सकल समाज से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अगवानी में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *