- 08 से 10 निजी कंपनियां करेंगी विभिन्न पदों पर भर्ती
- अधिक से अधिक युवा रोजगार का लाभ ले
रतलाम 25 नवंबर । जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 27 नवम्बर 2026 को शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय के वाग्देवी सरस्वती भवन कॉलेज रोड रतलाम में किया जाएगा।
जिसमें 08 से 10 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जायेगा।
युवा संगम रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटर, टेक्नीशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, लाईन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, एडवाईजर, हेल्पर, आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी ।
आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8 वी उत्तीर्ण से स्नातक, आई टी आई एवं डिप्लोमा तथा आयु 18 से 35 वर्ष तक होना चाहिए।
युवा संगम रोजगार मेले में भाग लेने वाली कम्पनियों में प्रतिभा स्वराज लिमिटेड उज्जैन, कॉसमॉस मेन पावर गांधी नगर (गुजरात), नवशक्ति बायो केयर साइंस प्रा.लि. इन्दौर, माही ग्रुप ऑफ एजुकेशन बांसवाड़ा, न्यु जील फैशन वेयर बदनावर धार, एडेको इण्डिया प्रा.लि वडोदरा गुजरात, टाईगर सिक्योरिटी, भारतीय जीवन बीमा निगम, एच.डी.एफ.सी. लाईफ इन्शोरेन्स रतलाम आदि
इच्छुक आवेदक 27 नवम्बर 2026 शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय के वाग्देवी सरस्वती भवन कॉलेज रोड रतलाम में अपने 2 पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, समग्र आई.डी., आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।