औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने की कार्यवाही
रतलाम 20 फरवरी। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा कार्यालय तहसीलदार, तहसील रतलाम ग्रामीण के औचक निरीक्षण के दौरान शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रवाचक, न्यायालय नायब तहसीलदार टप्पा बिलपांक श्री रामबाबु पंवार, एवं प्रवाचक, न्यायालय तहसीलदार श्री देवांशु सांकले की दो-दो वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है।