आज मैं फिल्मो मे जो कुछ हू पूज्य गुरूदेव के आर्शीवाद से हू निर्माता निर्देशक के.सी. बोकडिय़ा, प्रवर्तक सुकन मुनि जी म.सा. से लिया आर्शीवाद और ऐतिहासिक चातुर्मास की दी बधाई

भीलवाड़ा (सुनील चपलोत) । प्रसिद्ध फिल्मों निर्माता निर्देशक और डायरेक्टर तथा के.सी.बोकडिय़ा ने अहिंसा भवन के अध्यक्ष अशोक पौखरणा को ऐतिहासिक चातुर्मास की बधाई देते हुए कहां की आज में जो कुछ भी हूं मरूधर केसरी महाराज, रूपमुनी तथा प्रवर्तक सुकनमुनि के आर्शीवाद से हूं मीडिया प्रभारी सुनिल चपलोत ने बताया की प्रवर्तक सुकन मुनि उपप्रवर्तक अमृतमुनि, महेश मुनि ,, मुकेश मुनि, हरीश मुनि आदि संतो दर्शन और आर्शीवाद लेते हुए कहां की फिल्म इंडस्ट्री मे रहते हुये भी मंैने अपने जीवन में कभी भी मांसाहार का उपयोग नहीं किया जो कुछ भी हूं गुरूदेव श्री के पुण्यप्रताप से फिल्म इंडस्ट्रिज में हूं । मीडिया प्रभारी सुनिल चपलोत ने बताया की बोकडिय़ा के पधारने पर श्री संघ के अध्यक्ष अशोक पोखरणा, मंत्री रखबचंद पीपाड़ा, अशोक गुगलिया रणजीतसिंह बुलिया, हिम्मत सिंह बापना, प्रदीप मेहता, शांतिलाल कांकरिया तथा अम्बेश भवन के मन्त्री चंचल पीपाड़ा, आदित्य पौखरणा तथा सभापति मंजु पोखरणा, वैय्यावच्च की राष्ट्रीय अध्यक्षा संजुलता बाबेल, अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा अर्चना चौधरी तथा प्रांतिय अध्यक्षा पुष्पा गौखरू आदि पदाधिकारियों ने शॉल, माला,साफा तथा भगवान महावीर तस्वीर भेंट करतें हुए श्री बोकडिय़ा का बहुमान करते हुये सम्मान किया ।