रतलाम । दिवंगत सेवानिवृत्त शिक्षक तथा प्रसिद्ध फोटोग्राफर श्रजन कैमरा क्लब के संस्थापक संबंध में परिवार से जुड़े हुए शिक्षक सांस्कृतिक संगठन के संस्थापक स्वर्गीय श्री कमल उपाध्याय जी के अचानक निधन पर मंच द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी शिक्षा और ज्ञान से कई बच्चों का जीवन सवारा था वे एक समर्पित शिक्षक के साथ कुशल संगठक और रचना धनी व्यक्ति थे। साहित्यकार डॉ मुरलीधर चांदनी वाला ने कहा कि स्व. उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे मिलनसार तथा समाज में नवीन रचनाओं के पक्षधर थे पर हमेशा कुछ नया करने की चेष्टा में रहते थे । पूर्व प्राचार्य गोपाल जोशी ने कहा कि संगठन गढऩे में उनमें अद्भुत क्षमता थी लोगों को जोडऩा उन्हें रचनात्मक कार्यों में लगाना यह उनकी आदत थी । ओ.पी. मिश्रा ने कहा कि कमल जी बहुत ही रचनात्मक क्रिएटिव व्यक्ति थे । डॉ. सुलोचना शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्य के प्रति समर्पित होकर अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लेते थे। श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर, श्याम सुंदर भाटी, दिलीप वर्मा, रमेश उपाध्याय, भारती उपाध्याय, रक्षा के कुमार, नरेंद्र सिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े, देवेंद्र वाघेला, चंद्रशेखर लश्कर ई, मिथिलेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह राठौड़, मनोहर प्रजापति, मदनलाल मेहरा, अनिल जोशी आदि उपस्थित थे ।