मालवा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा उद्योग विकास कार्यशाला संपन्न

  • इंदौर से आए विशेषज्ञों ने 250 से अधिक उद्योगपतियों का ज्ञानवर्धन किया
  • संस्था द्वारा वरिष्ठ उद्योगपतियों का सम्मान किया गया
  • पोरवाल परिवार – वीरेंद्र सुरेंद्र वरुण पोरवाल को मालवा उद्योग सेवा सम्मान

रतलाम l मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा उद्यम विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें इंदौर से आए विशेषज्ञों द्वारा रतलाम के उद्योगपतियों का ज्ञानवर्धन किया गया l इंदौर से आए विशेषज्ञ राजेश मेहता द्वारा एमएसएमई 43 B कानून पर विस्तृत जानकारी एवं संवाद किया गया , राकेश अग्रवाल द्वारा इंपोर्ट एक्सपोर्ट पर कार्यशाला रखी गई एवं टाटा सोलर पावर कंपनी द्वारा सौर ऊर्जा पर अपना प्रेजेंटेशन दिया गया l रतलाम के सीए नवीन पोखरना ने भी अपना मार्गदर्शन दिया l एमएसएमई कानून के संदर्भ में विशेषज्ञों ने बताया की आयकर की धारा 43 B के तहत किसी निर्माता से माल खरीदने पर उसके साथ अनुबंध होने की दशा में 45 दिन के भीतर अन्यथा 15 दिन के भीतर पेमेंट करना आवश्यक है यह प्रावधान पूरे साल भर में कभी भी पेमेंट कर दिया है तो कोई बात नहीं अन्यथा 31 मार्च को के दिन अगर आपने पेमेंट इस सीमा के बाहर किया है तो आपकी आय में जोड़ा जाएगा और अगले साल जिसमें अगर पेमेंट कर देंगे उसे अगले साल में इसकी छूट मिलेगी यह प्रावधान मैन्युफैक्चर और सर्विस वालों पर ही लागू है जिन्होंने एमएसएमई एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन कर रखा है अगर ट्रेडर्स से माल खरीदा है तो प्रावधान लागू नहीं है l


संस्था द्वारा वरिष्ठ उद्योगपतियों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया जिसमें प्रमुख तौर पर पोरवाल बंधु सुरेंद्र वीरेंद्र पोरवाल ,प्रमोद कुमार व्यास,विक्रम सिसोदिया, जयंत वोहरा, अशोक तांतेड को सम्मानित किया गया l मालवा चैंबर की प्रदेश कार्यकारिणी ने पोरवाल परिवार के सुरेंद्र वीरेंद्र वरुण पोरवाल को मालवा उद्योग सेवा सम्मान से सम्मानित किया l
मालवा यूथ एंटरप्रेन्योरशिप फोरम का गठन किया गया जिसमें यशोवर्धन कोठारी मालवा यूथ एंटरप्रेन्योरशिप फोरम के यूथ अध्यक्ष नियुक्त किए गए l
रतलाम अध्यक्ष ललित पटवा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया , प्रदेश सचिव वरुण पोरवाल द्वारा मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया l निलेश सेलोत ने आर्थिक जानकारी प्रदान कर सभी का आभार प्रकट किया l
संचालन रवि बोथरा ने किया l उद्यम विकास कार्यशाला में ढाई सौ से अधिक उद्यमियों ने लाभ लिया जिसमें प्रमुख तौर पर राजेश पगारिया, विजय धनोतिया, सुरेश पिरोदिया, प्रदीप मल्होत्रा, कांतिलाल चोपड़ा, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, जितेंद्र पाटीदार, मितेश गादिया, रमेश पीपाड़ा,मनीष जैन, अंकित खंडेलवाल,निलेश लड्ढा, संदीप व्यास, आशीष जैन, रवि पिरोदिया , आशीष पालिवाल, संदीप सकलेचा , ललित चोपड़ा , जयेश झालानी, अमन चावला, अशोक ओसवाल, अभिजीत मल्होत्रा, नूतन लालन, चंद्रप्रकाश सारडा, अभय मेहता,स्वतंत्र पाटनी, रमेश पटेल , आशीष कटारिया, सिद्धार्थ जैन , आशीष पालीवाल आदि 250 से अधिक उद्यमी उपस्थित रहे l