
रतलाम । गुड़ी पड़वा एवं नववर्ष के उपलक्ष्य में श्री हरियाणा बोर्ड ब्राह्मण समाज ट्रस्ट बोर्ड बोर्ड द्वारा सामूहिक गोठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन अमृत सागर स्थित हनुमान बाग परिसर में किया गया । समाज के डॉक्टर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि समाज के बाबूलाल शर्मा, गोपाल टंच, बंसीलाल शर्मा, शिवओम शर्मा, आरपीएफ कमांडेंट रामकिशोर शर्मा आदि वरिष्ठजनों के साथ ही एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा का समाज द्वारा स्वागत सम्मान किया गया । पश्चात सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया तथा समाजजनों ने एक दूसरे को नववर्ष गुड़ी पड़वा पर्व की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर आरपीएफ कमांडेंट राम किशोर जी शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में गोठ में एक साथ समाज के सभी परिवार एक जाजम पर बैठकर भोजन करते हैं जिससे समाज में एकता एवं आपसी मधुरता बढ़ती है । कार्यक्रम में मोहन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, रामबाबू शर्मा आदि बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।