समाज के दानदाताओं को भामाशाह सम्मान दिया गया और जीवदया अभियान के तहत पक्षियों के लिये सकोरे लगायें गये



रतलाम । रतलाम विजयवर्गीय वैश्य समाज वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 का आयोजन रामबाग माहेश्वरी धर्मशाला अमृत सागर तालाब रतलाम में रामचरण जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ में गढ कैलाश मंदिर से महिला मंडल द्वारा गणगौर को बनारो निकाल कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया ततपश्चात रामबाग हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को आयोजित 51000 हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील समाज जनों से कि गयी व आरती कर रामस्नेही संप्रदाय के संतों की समाधी पर पुष्प अर्पण कियें गयें फिर समाजजनों के द्वारा जीवदया अभियान के तहत 51 पक्षियों के पानी के लिये सकोरे लगाये गयें व दाना डाला गया । फिर प्रतिभा सम्मान 2024 व भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न हुआ जिसमें समाज के उच्चतम अंकों से उत्तीर्ण छात्रछात्राओं को सम्मानित किया गया तथा समाज के दानदाताओं को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। आनंदम के लिये आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित श्रीमति सीमा अग्निहोत्री विशेष अतिथि विजयवर्गीय राष्ट्रीय समाज कल्याण केबिनेट सदस्य श्रीमति सुरेखा जी विजयवर्गीय, महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमति रंजना विजयवर्गीय व कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल रतलाम अध्यक्ष श्रीमति श्रद्वा विजयवर्गीय के द्वारा कि गयी।
राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित श्रीमति सीमा अग्निहोत्री ने कहा कि प्रतिभा को प्रमाणपत्रों की आवश्यकता नहीं होती, प्रतिभा स्वयं प्रमाणित होती है, परन्तु व्यवहार जगत में प्रतिभाओं की प्रतिभा को निखारने के लिये उन्हें सम्मानित करना आवश्यक होता है। युवाओं के सर्वांगीण प्रतिभा का विकास वर्तमान की आवश्यकता है।
विजयवर्गीय राष्ट्रीय समाज कल्याण केबिनेट सदस्य श्रीमति सुरेखा जी विजयवर्गीय ने कहा समाज के द्वारा किये जा रहे विविध नवाचारों से रतलाम समाज को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिली है समाज के द्वारा समाज कल्याण के कार्यो को निरंतर संचालित करते रहना होगा।
श्रीमति श्रद्वा विजयवर्गीय ने कहा कि समाज में एकजुटता आवश्यक है, हमें आधुनिकता के साथ साथ अपने संस्कार व संस्कृति को भी नही भूलना है। कठिन परिश्रम, एकाग्रता, संकल्प, नियमित अध्ययन एवं समय पालन से ही सफलता मिलेगी।
महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमति रंजना विजयवर्गीय ने कहा कि समाज के द्वारा शिक्षित व संस्कारित होकर समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित छात्र छात्राओं के नाम मोक्ष, प्रावी, आरवी, अनिका, देविना, कृतिक, श्लोक, अबीर, रूतवी, अंशिका आदि का सम्मानित किया गया। भामा शाह सम्मान से सम्मानित समाज जन श्री रामजस, श्री नवीन, श्री रत्नेश, श्री सुधीर, श्री रामनिवास, श्री ओमप्रकाश, श्री कैलाश, श्री तनुज, श्री रामरतन, श्री रमेश, श्री कमल राजौरिया, श्री महेश, श्री प्रखर, आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विजयवर्गीय वैश्य समाज के अध्यक्ष रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा किया गया तथा आभार सांस्कृतिक मंडल से श्रीमति नेहा विजयवर्गीय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समरसता सहभोज हुआ। संतान जन्म पर श्री श्याम जी विजयवर्गीय व वैवाहिक शुभावसर पर श्री ललित जी, के द्वारा दान की घोषणा की गई। तथा हनुमान चालीसा का गायक मनीष बैरागी द्वारा व संत संजय शिवशंकर दवे भी उपस्थित रहे ।