
रतलाम। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव वर्ष प्रतिपदा पर गुड़ी पड़वा की संध्या पर गोठ का आयोजन किया गया जिसमें समाज के परिवार जनों का मिलन समारोह साथ ही प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का बहुमान , सेवाभावी संस्था एवं दीक्षार्थी भाई बहन का भी सम्मान किया गया उपरोक्त जानकारी देते हुए समाज के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह आयोजन अंबेडकर ग्राउंड पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के अतिथि मप्र शासन के केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी थे अतिथि का सम्मान कार्यकारिणी द्वारा शाल श्रीफल माला व पगड़ी के द्वारा किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की अतिथि श्री चैतन्य काश्यप ने मार्गदर्शन प्रदान किया साथी इस अवसर पर कार्यक्रम में सेवा दे रहे हैं मांगीलाल जी महाराज महेंद्र भंडारी नवीन सेवक धीरज शर्मा को आदि का सम्मान भी समाज द्वारा किया गया स्वागत भाषण अभय सुराणा द्वारा प्रस्तुत किया गया सैलाना वालों की हवेली मोहन टाकीज के बारे में कांतिलाल चोपड़ा ने अपने भाव रखें कार्यक्रम मे बच्चों के लिए मिकी माउस आदि की व्यवस्थाओं के साथ-साथ सुस्वादिष्ट भोजन व प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान के साथ-साथ रतलाम के तीन दिक्षार्थी भाई बहन श्रेयांश चोरड़िया संभव पालरेचा श्रुति मूणत का भी सम्मान किया गया साथ ही ओसवाल वंश बायोडाटा बैंक का शुभारंभ भी किया गया जिसमें समाज के युवक यूवतियों के परिणय का एक सूत्र हेतु सोशल मीडिया पर एक ग्रुप का निर्माण किया गया साथ ही कम से कम पाच जोड़े होने पर सामूहिक विवाह करने की भी घोषणा की गई इस आयोजन में समाज के सैकड़ो लोगो ने हिस्सा लिया यह आयोजन समाज के पंच मुकेश मेहता अभय सराफ अमृतलाल सुराणा मुखिया सुनील लालवानी विनोद भंडारी रीतेश गादिया श्रीपाल संचेती कार्यकारिणी सदस्य अभय सुराना ललित कोठारी कांतिलाल चोपड़ा धनपाल चपरोत राजेश पगारिया विकास चोपड़ा राकेश कोठारी राजेश सुराना प्रमोद नाहर प्रदीप लोढ़ा राजेश सियार प्रदीप छिपानी जयंतीलाल डांगी भीम चोरड़िया अशोक बंबोरी अशोक संघवी श्रीपाल संघवी मणिलाल जैन धीरज पीपाड़ा महेन्द्र बोथरा अनुज छाजेड़ श्रेणिक पोहावला मनोहर छाजेड़ प्रीतेश गादिया प्रकाश नंदेचा प्रमोद वागमार अजय काठेड़ गौरव नाहर एवं गोठ संचालन समिति के समिति सदस्य सुनील चपरोट श्रेनिक जैन राजेंद्र खबिया जितेन्द्र चोपड़ा विनोद कोठारी सुभाष खिमेसरा नरेन्द्र घीवाला हार्दिक मेहता विकास छाजेड़ नरेंद्र गादिया राजेश जैन निलेश लुणावत राजकुमार सुराना सुरेश सुराना आदि इस विशेष अवसर पर उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रीतेश गादिया ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आमंत्रण दीपक चोपड़ा द्वारा दिया गया।