
जावरा (अभय सुराणा) । श्री ओसवाल साजना साथ समाज (छोटे साथ) जावरा द्वारा संस्था के पूर्व अध्यक्ष , समाजसेवी श्री पुखराज पटवा को पुनः सर्वानुमति से अपना अध्यक्ष मनोनीत किया है । संस्था के अन्य पदाधिकारी में सचिव विजय पामेचा एवं कोषाध्यक्ष रमेश जैन, (खाचरोद वाले) को मनोनीत किया गया।
पटवा ने कहा कि वह सदस्यों की भावनाओ का सम्मान करते हुए अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वाह करते हुए संस्था को ओर नई ऊंचाई देने का प्रयास करेंगे। आपके मनोनयन पर स्नेहीजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाइयां दी है।