प्रदेश की 29 शाखाओं में मिल रही धार्मिक शिक्षा

पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन। अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा संचालित धार्मिक बाल संस्कार योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर योजना के अन्तर्गत हर रविवार मंदिर में पूजन चैत्य वंदन गुरु वंदन करना था जिसमे पांच से 11 साल की उम्र के 1000 बच्चे जुड़े थे 215 बच्चों का 1 साल में चैत्य वंदन व गुरु वंदन विधि सहित पूरा हुआ है।मध्यप्रदेश मे पिपलौदा सहित जावरा ,पारा भाभरा , राणापुर ,कुक्षी, अलीराजपुर , बाग, टान्डा, थान्दला,निसरपुर, रिगंनौद, झाबुआ, नागदा, इन्दौर, बड़नगर, उज्जैन, भाटपचलाना, कुशलगढ, खवासा, लाबरिया, मन्दसौर, ढोढर , नारायणगढ़, रिगनौद, नीमच , बडावदा, महिदपुर रोड व रतलाम सहित 29 शाखाओं मे महिला परिषद् द्वारा संचालन कर रविवार को योजना मे भाग लेने वाले सभी बच्चो को प्रभावना वितरण कि जाती थी। धार्मिक बाल संस्कार योजना के एक वर्ष पुर्ण होने पर महिला परिषद् के पदाधिकारीयो को एक दिन का प्रान्तीय अध्यक्ष बनकर अलग अलग शाखाओं मे जाकर योजना के लाभार्थी श्रीमती सुशीलाबेन कोलन धर्मेन्द्रकुमार सारिका , हर्ष-प्रियांशी , जय कोलन परिवार जावरा की ओर से योजना के लाभान्वित व संचालनकर्ता का बहुमान करना व अपने सुझाव देना व सुझाव नोट कर लाये जायेगे। 20 अप्रैल तक सभी शाखाओं मे दौरा करने वाले महिला पदाधिकारीयो मे भी जिनका सुन्दर कार्य होगा उन्हें भी लाभार्थी परिवार की ओर से प्रोत्साहन पुरुस्कार प्रदान किया जायेगा। महिला परिषद् की प्रान्तीय अध्यक्ष सारिका कोलन ने बताया की धार्मिक बाल संस्कार योजना की सफलता को देखते हुवे एक वर्ष के लिये आगे भी चालू रहेगी व लाभार्थी हमारा परिवार ही रहेगा। उक्त जानकारी नवयुवक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन ने दी।
बाबेल व भंडारी का किया बहुमान
नगर के झंडा चोक स्थित श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर पर शाखा प्रभारी वर्षा रुनवाल एवं पारस बेन संघवी द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया बच्चों का सहयोग करने पर डिम्पल बाबेल व अलका भंडारी का बहुमान किया गया महिला परिषद द्वारा अतिथियों का बहुमान किया अतिथियों ने कहा की हमें हमारे गांव में जो भी साधु संत पधारे उनके वेयावच्च की व्यवस्था करनी चाहिए और गुल्लक राशि का उपयोग सहधार्मिक कार्यो में करना चाहिए व कई नई योजना से अवगत कराया। इस अवसर पर महिला परिषद के पदाधिकारि, सदस्य उपस्थित थे।