


जावरा (अभय सुराणा) । प पु गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा का आज श्री राजेन्द्र सूरी जैन दादावाड़ी में मंगल प्रवेश हुआ। श्री राजेन्द्र सूरी जैन दादावाड़ी चेरिटीबल ट्रस्ट जावरा ने आज पिपली बाजरा मंदिर से पूज्य आचार्य श्री को चल समारोह के साथ दादावाड़ी में प्रवेश कराया। ज्ञात रहै आचार्य श्री दादावाड़ी ट्रस्ट के सरंक्षक भी है और आचार्य पदवी आरोहण के पश्चात प्रथम बार दादावाड़ी में पधारे है।ट्रस्ट के ऊपाध्यक्ष चंदनमल कोठारी, मंत्री महेंद्र गोखरू, ट्रस्टी अशोक लुक्कड़,विनोद वरमेचा, राजेन्द्र राठौड़, अशोक कोठारी, सरदार लोढ़ा, मिट्ठूलाल ओस्तवाल, जितेंद्र संचेती, कांतिलाल कर्नावट, राजेन्द्र संघवी ,वर्धमान रुणवाल ने जैन मंदिर पिपली बाज़ार मेंदादावाड़ी पधारने का निवेदन किया।दादावाड़ी में मंगल आगमन पर ट्रस्ट मंडल द्वारा आचार्य श्री की गहुलि की उसके पश्चात आचार्य श्री एवं मुनि मंडल ने विराजित परमात्मा एवं गुरुदेव के दर्शन वन्दन पश्चत धर्मसभा को संबोधित किया।दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल द्वारा आचार्य श्री को काम्बली अर्पण करी। दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल की ओर से श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य हुआ। संचालन अमित चत्तर ने किया आभार मंत्री महेंद्र गोखरू ने व्यक्त किया। सभा मे मंदसौर, नागदा, श्रीसंघ भी उपस्थित रहा।