रतलाम जिले के ग्राम पंचायत सिमलावदा का प्रथम नेत्रदान सम्पन्न

रतलाम। जीवन मे रहने के दौरान मानव सेवा करना और जीवन से चले जाने के बाद भी सेवा कार्य करने वाले बड़े ही विरले मिलते है ऐसे ही लोगो मे रतलाम जिले के ग्राम पंचायत सिमलावदा निवासी श्री लक्ष्मण जी पाटीदार के अनुज भ्राता श्री रमेशचंद्र जी पाटीदार की धर्मपत्नी श्रीमती लीलाबाई पाटीदार का आज सुबह दुर्घटना से निधन हो गया। दुःख की इस विषम परिस्थितियों में भी ग्राम के सुरेश पाटीदार (आदर्श),पारस पाटीदार, दिनेश पाटीदार की प्रेरणा से उनके पुत्र अमृतलाल पाटीदार, महेश पाटीदार एवम परिजनों की सहमति से समाजहित में श्रीमती लीलाबाई पाटीदार बाई के दोनों अमूल्य नेत्रों का दान किया। इन नेत्रों से अब ऐसे लोग इस संसार को देख सकेंगे जिन्होंने आज तक कुछ नही देखा सिर्फ महसूस किया है। दुसरो की जिंदगी में रोशनी लाने के इस पुनीत कार्य को अंजाम देने में नेत्रंम संस्था रतलाम के माध्यम से डॉ. .लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज के डीन श्री जितेन्द्र गुप्ता , नेत्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.रिशेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में , नर्सिंग ऑफिसर श्री राजवंत सिंह , श्री विनोद कुशवाह, श्री हैप्पी पीटर द्वारा सम्पन्न हुआ। नेत्रदान करवाने में बिलपांक थाना प्रभारी प्रीति जी कटारे का विशेष योगदान रहा नेत्रदान के दौरान श्री हेमन्त मूणत, शलभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
नेत्रम संस्था के ,ओमप्रकाश अग्रवाल,नवनीत मेहता,राकेश पोरवाल ,प्रशांत व्यास, शीतल भंसाली,जनक नागल ,C. A.रितेश नागोरी, C.A. गौरव गांधी, C.A. अभिषेक रांका भगवान ढलवानी,गिरधारी लाल वर्धानी, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक, राखी व्यास, कश्मीरा पाठक, अंजू सोनी ने परिजनों का आभार व्यक्त किया है।