


रतलाम । सिंधु सेना, लाल सांई चालिहा समिति द्वारा चेटीचण्ड भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया । प्रारम्भ में कालिका माता स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर पर कालिका माता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, पंचायत सचिव रमेश चोयथानी, गीता चोयथानी, रोहित बदलानी, तरुण सोनी, जय टेकचंदानी, हरिश मोतियानी, राधाकिशन जी आदि द्वारा हवन कर भगवान झूलेलाल की प्रतिमा का पंचामृत्र से अभिषेक एवं श्रृंगार पूजन कर आरती की गई । जिसमें विशेष रूप से राजाराम मोतियानी, हीरा भाग्यवानी, अशोक हेमनानी, महेश केवानी, वंश मोतियानी, धनराज लालवानी, भागेश्वरी लालवानी, तुलसी बहखानी, नरेन्द्र उपाध्याय, चंद्रप्रकाश अवतानी, मनोहर पुजारी, भजनलाल पनवानी, मन्नू शिवानी, नरेन्द्र मेघानी, लाल भगवानी, हरिश पंजवानी, रामधुनी मंडली के हरिश भाग्यवानी, विनोद जेठवानी आदि उपस्थित थे ।
हवन पूजन अभिषेक के पश्चात चेटीचंड झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दादी कुंदी दरबार टीआईटी रोड़ से विशाल वाहन रैली निकाली गई । वाहन रैली का शुभारम्भ पुज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष आर.के. सतवानी, सिंधु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानंद फेरवानी, संरक्षक चन्द्र प्रकाश अवतानी आदि ने झंडी दिखाकर किया । वाहन रैली में भगवान झूलेलाल का जयघोष करते हुए बड़ी संख्या मे युवा वर्ग, महिलाएं एवं वरिष्ठजन अपने-अपने वाहनों के साथ सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर सिंधु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानंद फेरवानी, संरक्षक मुरली अवतानी का स्वागत शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर अध्यक्ष आर.के. सतवानी, सचिव हाशु कल्याणी, कोषाध्यक्ष कमलेश दरवानी, सह सचिव रमेश चोयथानी, सिंधु सेना के जिलाध्यक्ष चंदन मोतियानी, लोकेशसत्यानी आदि ने किया ।
वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए कालिका माता पर समापन हुआ । वाहन रैली का स्टेशन रोड़ पर रवि गुरयानी, दो बत्ती चौराहे पर रमेश चोयथानी, विजय सिंह चौहान, समीर चौबे, देवानंद खेरवानी, न्यू रोड़ पर भारतीय सिंधु सेना के राजमलकानी, जय टेकचंदानी, रमेश करनानी, चांदनी चौक पर स्वर्णकार समाज मोहन सोनी सहित अन्य क्षेत्रों में भी रैली का भव्य स्वागत हुआ । महोत्सव के समापन अवसर पर तरुण सोनी एवं पंकज मोदी ने समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया ।