
रतलाम 13 अप्रैल । रतलाम प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश रतलाम के तत्वाधान में राज्य पेंशनरों का 19 वां वार्षिक जिला सम्मेलन 27 अप्रैल को बड़बड़ हनुमान मंदिर स्थित कृष्ण भवन में आयोजित होगा। सम्मेलन में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ पेंशनरों का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर आयुष सम्मान किया जाएगा। एसोसिएशन की आयोजित बैठक में संगठनात्मक एवं पेंशनर्स की मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा द्वारा संगठन के विधान एवं प्रांतीय परिपत्र की जानकारी दी गई। कार्यकारी अध्यक्ष एमएल भट्ट,,सचिव एम एल नगावत, जयवंत गुप्ते, श्याम सुंदर भाटी, सूर्य प्रकाश शर्मा ,अशोक कुमार मेहता ने अपने विचार रखें। बैठक में सभी पेंशनर्स संगठन एक मंच पर एकत्र होकर साझा संघर्ष करने की बातें रखी। लोकसभा निर्वाचन बाद पेंशनर्स की लंबित मांगों के लिए आंदोलन शीघ्र किए जाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर बड़ौदा के पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन पटेल ने उपस्थित वरिष्ठ जनों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बीमारियों के लक्षण व इलाज साथ ही स्वस्थ रहने के तरीके कर सारगर्भित रूप से समझाएं। इसमें विशेष सहयोग राजीव व्यास का रहा। बैठक में जितेंद्र सिंह भूरिया, ओमप्रकाश पोरवाल पिपलोदा, प्रेम कुमार बेनावत ,एफएम मसूरी, के एल भाटी, ईश्वर लाल पाटिल, कांतिलाल दाईया, तोलीराम शर्मा, जी एस चंद्रावत, एल एन मेहता,पीएल शर्मा, ए एन कुरेशी,बालाराम पाटीदार,आर आर चाव्हाण ,मो. अनवर खान, रतन लाल मालवीय, निर्मला वैष्णव, रमेश चंद्र किहोरी , आर एस भार्गव, पी डी वैष्णव, अनिल कुमार जैन, आरसी की होरी ,आर एल श्रीवास्तव, वी एल चहांदे, ओ पी उपाध्याय, महेश कुमार राठौर, शिव प्रकाश शर्मा ,एसएन जोशी, ओ पी राठौर ,दीपक राज ,ईश्वर लाल शर्मा, जनार्दन व्यास, निर्मला नलवडे, उमेश कुमार यति, शशिकांत शर्मा, भारत सिंह सोनगरा, मंगला सोनगरा, शोभा दिगे, पूनम चंद चावला, जे सी राठौर आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा ने दी।