भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 15 अप्रेल को पिपलौदा मण्डल में जनसंपर्क करेगें

पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन) । भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र मंदसौर के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता दिनांक 15 अप्रेल 2024 सोमवार को जावरा विधानसभा के पिपलौदा मण्डल में जनसंपर्क करेगें। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा व विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने बताया की भाजपा प्रत्याशी गुप्ता प्रातः 8 बजे गुर्जर अरनिया से जनसंपर्क प्रारम्भ कर ग्राम हसन पालिया, आकतकसा, सोहनगढ, कचंनखेडी, कुशलगढ, अंगेटी, हतनारा, नांदलेटा, मंचुन, आम्बा, पुनियाखेडी माताजी, गुडरखेडा, शेरपुर, सरसाना, गणेशगंज, कमलाखेडा, बडोदा, बडायला माताजी, बोरखेडा, उपरवाडा,बरगढ़, चौरासी बडायला आदि ग्रामो में जनसंपर्क करेगें।